भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद का शहादत दिवस

0
141

फर्रुखाबाद: प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 64 वां शहादत दिवस मनाया।
भाजपा नेता महिपाल सिंह के सिकत्तरबाग विधालय में उनकी शहादत दिवस को याद किया गया| नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि दी। उनके देश प्रेम और योगदान को याद किया गया। नेताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। नेताओ ने कहा कि मात्र 33 वर्ष के आयु में ही वे कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गये थे। वे सच्चे अर्थो में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। वह धर्म के आधार पर देश व राज्यों के विभाजन के कट्टर विरोधी थे।

[adrotate banner="3"]

देश की एकता और अखंडता के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए सन 1953 में जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। जहां उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया और 23 जून 1953 को रहस्यमय स्थिति में उनकी मृत्यु हो गई। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भूदेव राजपूत, जिला महामंत्री विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, प्रवल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]