रोजा इफ्तार पार्टी में अमनचैन की दुआ

0
117

फर्रुखाबाद: बुधवार को आयोजित 25 वां रोजा इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इफ्तार के बाद मुस्लिम भाइयों के साथ ही साथ हिन्दू समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुये और अमन एवं शांति के लिए दुआ की।

[adrotate banner="3"]

पवित्र रमजान माह में बसपा नेता सरदार तोषित प्रीत ने लाल दरवाजे स्थित अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम भाइयों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। इस मौके पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर अमनशांति की दुआ की। इस दौरान महेन्द्र कटियार, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, राजा शमसी, पप्पन मिंयाँ, इफ्तिकार आदि लोग मौजूद रहे|

वही कमालगंज में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भी विशाल रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी|

[adrotate banner="2"]