कोतवाली में जहर खाने के बाद आरोपी का चालान

0
130

फर्रुखाबाद: पुलिस के भी खेल निराले है| बीते तीन दिन से शहर कोतवली में बंद किशोरी भगा ले जाने के आरोपी ने जब जहर पी लिया तो आखिर अपना गला फंसते देख उसका चालान कर पुलिस ने घटना से पल्ला झाड लिया| युवक के पास कोतवाली में जहर कंहा से आया यह जबाब किसी के पास नही|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवली क्षेत्र के ग्राम नोनमगंज निवासी बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने नाबालिक युवक शिवम को हिरासत में लिया था| पुलिस उसे पहले हवालात में बंद किये रही लेकिन जब मिडिया ने सबाल खड़े किये तो उसे कोतवाली में कार्यालय में बैठाया गया| लेकिन पुलिस ने नियम कानून ताक पर रख कर ना ही उसका चालान किया और ना ही छोड़ा| जब परेशान आरोपी किशोर ने जहर( मच्छर लोशन) पी लिया| तो भी पुलिस के पास कोई जबाब नही था कि आखिर उसने जहर कैसे पी लिया| जिससे उसे बीते दिन लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था|

पुलिस ने मिडिया के सबालो से बचने के लिये बुधवार को उसकी गिरफ्तारी दिखाई| आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया| पुलिस ने उसका चालान भी कर दिया | कोतवाली प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में जहर पी लेने की जाँच की जायेगी|

[adrotate banner="2"]