पूर्व सभासद सहित दो घरो का माल साफ

0
125

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कटरा बक्शी निवासी रविन्द्र गुप्ता पुत्र लखमी चन्द्र गुप्ता के घर बीती रात चोरो ने ताला तोड़कर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया| जिसके बाद चोर फरार हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| वही हाता मझले खां में भी पूर्व सभा के घर चोरी की गयी|

[adrotate banner="3"]

बीती रात रविन्द्र अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ छत पर सो रहा था| सुबह जब रविन्द्र अपने काम पर मंडी जाने के लिये लगभग 3 :30 बजे उठा तो उसके कमरों का सामान बक्सा आदि टूटा पड़ा था| जिसके बाद उसने परिवार के सभी सदस्यों को उठाया| रविन्द्र ने बताया कि चोर बक्से में रखे 95 हजार रूपये, हार, चूड़ी,कंगन, चेन आदि चोरी कर ले गये| घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

वही दूसरी घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाता मझले खां निवासी पूर्व सभासद वकील वारसी रात में परिजनों के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। चोर बैठक के कमरे में दरवाजे की कुंडी बाहर से खोलकर अंदर घुसे और कमरे की दीवार में बनी अलमारी खोल ली। उसमें रखा बक्सा चोरों ने निकाल लिया।

[adrotate banner="2"]