फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली के मोहल्ला शांतिनगर पजाबा कादरीगेट निवासी महिला ने बलात्कार करने के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत कराया है| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है|
[adrotate banner="3"]
दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि वह घर में अकेली थी। मौका देखकर जनपद शाहजहांपुर के गांव रहदेवा निवासी रमेश चंद्र पांडेय का पुत्र नन्हें पांडेय घुस आया| आरोपी नन्हे से तमंचा निकालकर महिला के लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी| महिला का आरोप है कि उसने निर्वस्त्र कर जमीन पर गिरा दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया| जबरदस्ती करने से उसके पेट में पल रहे पांच माह के शिशु के भी चोट लगी|
शोर सुनकर गाँव के लोग आ गये और आरोपी फरार हो गया| कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[adrotate banner="2"]


