आलू आढ़ती सन्नू साइकिल पर हो गए सवार

0
258

फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी आलू आढ़ती एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय गंगवार उर्फ़ सन्नू पर राजनीति करने का का भूत सवार हो गया है| उन्होंने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है|

[adrotate banner="3"]

सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दृगपाल सिंह यादव बाबी, ग्रीश चन्द्र कटियार एडवोकेट, राजकुमार सिंह राठौर एडवोकेट आदि के साथ सन्नू लखनऊ में सपा मुख्यालय पर आयोजित जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए|

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सन्नू को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई| सन्नू ने जिले के सपा नेताओं द्वारा किये जा रहे विरोध की जानकारी दी तो सपा मुखिया ने सन्नू को परेशान न होकर क्षेत्र में चुनाव की तैयारी करने को कहा, जिससे साफ़ हो गया कि फर्रुखाबाद सदर क्षेत्र से सन्नू ही चुनाव लड़ेंगें|

सन्नू के सपा में शामिल होने के दौरान संतोष चौधरी, लव यादव, सुधीर मिश्रा, देवेन्द्र यादव, आशीष यादव आदि मौजूद रहे| सन्नू ने अभी हाल में अपने छोटे भाई अतुल गंगवार को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिताया है| उनके पिता राजेन्द्र सिंह गंगवार कायमगंज विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं| आलू का व्यापार करने वाले सन्नू ने पहली वार राजनीति में कदम रखा है|

[adrotate banner="2"]