घरेलू विवाद में महिला ने आग लगायी

0
109

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) : मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी महिला 36 वर्षीय नीलम पत्नी रोहित रस्तोगी ने गृहकलहके चलते पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को सीएचसी से हालत गम्भीर होने पर सैफई में भर्ती कराया गया|
रोहित रस्तोगी का विवाह लगभग 12 वर्ष पहले विनोद गुप्ता निवासी छिबरामऊ की पुत्री नीलम रस्तोगी से हुआ था।
नीलम गृहकलह से परेशान रहती थी| शनिवार की सुबह नीलम ने परेशान होकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजन आग बुझाकर उसे सीएचसी लेकर आये| जंहा चिकित्साधिकारी डा. शिवप्रकाश ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। डाकटर ने बताया कि नीलम लगभग 80 प्रतिशत जली हुई है |

[adrotate banner="3"]

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को उसका पति के साथ विवाद हुआ था| सुबह विवाद के कारण रोहित भूखा घर से चला गया | जिसके बाद उसने आग लगा ली | नायब तहसीलदार पवन कुमार ने महिला के अस्पताल में ही बयान दर्ज किये|

[adrotate banner="2"]