अपडेट: फर्जी निकली हाई-वे पर अपहरण की घटना

0
219

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित जमापुर मोड़ के निकट बीते चार दिन पूर्व बाइक सबार ग्रामीण का अपहरण कर लिया गया| घटना के सम्बन्ध में थाना पुलिस को शनिवार को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है| जाँच में घटना असत्य पायी गयी और पुलिस ने गोविन्द को परिजनों के सुपुर्द कर दिया|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के ग्राम पट्टीदारापुर निवासी अरुणा ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके पति गोविन्द बीते 6 जून को अपने बाइक से घर आ रहे थे| जब गोविन्द बाइक से जमापुर की मोंड पर पंहुचा तो कृपा पुत्र जवाहर, प्रेमपाल पुत्र बाबूराम निवासी भरखा व जवाहर पुत्र बनवारी निवासी पट्टीदारापुर व तीन-चार अज्ञात लोगो ने उसका अपहरण कर लिया| तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में अपहरण की बात असत्य मिली| वह पड़ोसी गांव में अपने दोस्त के घर रुका था। कर्ज अधिक होने से गोविन्द घर से गायब रहता है। पुलिस ने गोविन्द को घर ले जाकर उसके परिजनों को सौप दिया|

थाना प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया की अपहरण की बात गलतथी, गो¨वद शराब पीने का आदी है जिससे उसने कई बीघा जमीन भी बेच दी है। गोविन्द को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]