ब्रेकिंग: दुकान में नकब लगाकर चोरी, व्यापारी आक्रोशित

0
126

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र का लिंजीगंज बाजार लगातार चोरो के निशाने पर है| बीती रात चोरो ने एक परचून की दुकान में नकब लगाकर हजारो की नकदी और सामान पार कर दिया| वही व्यापार मंडल अध्यक्ष की भी दुकान में नकब लगाने का प्रयास किया गया| जिससे व्यापारी आक्रोशित हो गये| घटना की सूचना पर एएसपी व सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा|मोहल्ला चिंतामणि निवासी रोहित कुमार पुत्र ईश्वर दास की लिंजीगंज में थोक की परचून दुकान है| बीती रात चोरो ने उनकी दुकान में पीछे से नकब लगाकर लगभग 6 हजार कीरेजगारी और 1000 नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया| इसके साथ ही लिंजीगंज व्यापार मंडल ले अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की दुकान में भी नकब लगाने का प्रयास किया| घटना की सूचना पर सुबह व्यापारी एकत्रित हो गये|

[adrotate banner="3"]

पूर्व में इसी बाजार में हो चुकी लगभग आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओ का अभी तक खुलासा ना होने और बीती रात एक और चोरी हो जाने से व्यापारी आक्रोशित हो गये| घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नेपाल सिंह, सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार, शहर कोतवाल डीके सिंह, डॉग स्कोट,फिल्ड यूनिट व कई चौकी इंचार्ज फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस अधिकारियो के सामने व्यापारी आक्रोशित हो गये| व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर घटना का खुलासा नही हुआ तो व्यापारी आन्दोलन करेगे|

एएसपी नेपाल सिंह ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही| जिसके बाद व्यापारी शांत हुये| व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें एएसपी ने जल्द घटनाओ का खुलासा करने का भरोसा दिया है| यदि खुलासा नही हुआ तो व्यापारी आन्दोलन करेगे|

[adrotate banner="2"]