पत्नी ने आशिक के साथ मिल अरविन्द को उतारा था मौत के घाट

0
156

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर निवासी 25 वर्षीय अरबिंद पुत्र दुलारे कोरी का शव संदिग्ध हालत में मिला| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| अरविन्द के भाई अखिलेश ने तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कर सोनी व रवि उर्फ विक्की को हिरासत में ले लिया| सोनी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह काबुल कर लिया|

[adrotate banner="3"]

पुलिस को पहले फांसी लगाने का शक था| जब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली जिसमे हत्या का कारण गला घोटना आया तो पुलिस ने अपनी जाँच तेज कर दी| पुलिस ने अरविन्द की भाभी शेषकली, लक्ष्मी और गीता तथा बहन राजबेटी ने सोनी से पूछताछ की। पुलिस के सामने आखिर शातिर दिमाग सोनी टूट गयी और अपना गुनाह कबूल कर लिया| उसने पुलिस को बताया कि अरविन्द की पत्नी सोनी और उसके प्रेमी मंझोला निवासी रवि उर्फ विक्की पुत्र रघुवीर के साथ मिलकर अरविन्द की मौत का जाल बनाया था| उसने रात में चोरी से अरविन्द को अपने पास बुलाया| उसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी|

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोनी व उसके प्रेमी रवि ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है| पूंछतांछ की जा रही है|

[adrotate banner="2"]