आरोप: महिला को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास

0
114

फर्रुखाबाद:एसपी दयानंद मिश्रा से शिकायत कर अमृतपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने उसे घर में ही द्बोच कर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है | एसपी ने थानाध्यक्ष को जाँच कर कार्यवाई के आदेश दिये|

[adrotate banner="3"]

महिला ने एसपी से की गयी शिकायत में कहा है किउसका पति राजस्थान में मजदूरी करता है। गांव में महिला अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। गाँव का ही एक दबंग युवक उसे आये दिन छेड़छाड करता है| बीते मंगलवार की रात्रि महिला जब अपने मासूम बच्चो के साथ घर में सो रही थी तो दबंग ने उसे घर में आकर दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया| शोर करने पर दबंग पकड़े जाने के भय से भाग गया| पीड़िता के द्वारा थाने में शिकायत करने के बाद कार्यवाही ना होने पर उसने एसपी की दहलीज पर न्याय की गुहार लगायी| एसपी दया नन्द मिश्रा ने महिला की शिकायत पर थानाध्यक्ष अमृतपुर को जाँच कर कार्यवाही के आदेश दिये है|

[adrotate banner="2"]