बोलेरो की टक्कर से साइकिल सबार वृद्ध की मौत

0
110

फर्रुखाबा :(मेरापुर) थाना क्षेत्र के संकिसा तिराहे के निकट तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से जनपद एटा थाना नयागांव के कस्बा सराय अगहत निवासी 80 वर्षीय अंगने लाल गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया|
अंगने लाल मंगलवार को अपने पौत्र के साथ सीएचसी से दवा लेकर लौट रहे थे| संकिसा तिराहे पर उन्हें तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी| टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित बोलेरो दुर्घटना के बाद पलट गई।चालक मौके से भाग गया| गम्भीर रूप से जख्मी अंगने लाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जंहा उनकी मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]