कचेहरी परिसर में सास व पति को चप्पलो से पीटा

0
191

फर्रुखाबाद: सुलह-समझौता केंद्र में आये माँ-बेटे को विवाहिता ने जमकर चप्पलो से पीट दिया| जिससे हडकंप मच गया| बाद में जैसे-तैसे विवाद समाप्त हुआ| पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम तकीपुर निवासी महिला विमलेश पत्नी लल्ला ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र का विवाह मोनिका पुत्री जगदीश के साथ हुआ था| इसके बाद मोनिया ससुराल में नही रही| मोनिका ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कराया| वही विमलेश ने बहूँ को बुलाने के लिये वाद न्यायालय में दाखिल किया| जिसकी सुलह समझौता केंद्र पर तारीख थी|
जब विमलेश व उसका पुत्र अर्जुन पंहुचे तो मोनिका ने अपनी माँ केलादेवी व अन्य लोगो के साथ मिलकर चप्पलो से पिटाई कर दी| दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा| विमलेश ने कोतवली में तहरीर दी| कोतवाल ने बताया जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]