सिलेण्डर में आग लगने से गृहस्थी राख

0
138

फर्रुखाबाद: (नबावगंज) थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम बबना निवासी रवी जाटव पुत्र मोहन जाटव के घर गैस सिलेण्डर लीक होने से आग लग गयी। आग लगने से घर की गृहस्थी जलकर राख हो गयी।

[adrotate banner="3"]

रवी जाटव की भाभी जैना भारती पत्नी राजकुमार भारती खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलेण्डर लीक हो गया। सिलेण्डर लीक होने से गृहस्थी में आग लग गयी। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। दमकल के आने से पूर्व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

[adrotate banner="2"]