ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

0
133

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के रुदायन स्टेशन से कंपिल रोड स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गयी। जिसकी अभी तक शिनाख्त न होने से पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ गयी है।

[adrotate banner="3"]

सुबह तकरीबन 10 बजे कासगंज कानपुर एक्सप्रेस की अज्ञात युवक की कटकर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इनके न मिलने पर थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर फोर्स के साथ मौके पर आ गये। उन्होंने घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल की। लेकिन मृतक का कोई पता नहीं चला। मृतक के पास एक पर्ची निकली। जिस पर नीरज यादव का नम्बर निकला। जिससे पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

[adrotate banner="2"]