कांग्रेस समाज के लिए कार्य करती है, सत्ता के लिए नहीं

0
204

फर्रुखाबाद: डा0 भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती पर जेएनवी तिराहे पर स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया और अपने विचार भी व्यक्त किये।

[adrotate banner="3"]

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि डा0 अम्बेडकर ने समतामूलक समाज की स्थापना का सपना संजोकर तत्कालीन विषम परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण कर देश के सम्पूर्ण दलित, शोषित, पिछड़े वर्ग को शिक्षित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर के बताये आदर्शों पर ही कांग्रेस चलती है और चलती रहेगी। कांग्रेस समाज के लिए कार्य करती है, सत्ता के लिए नहीं। वही कांग्रेस के जिलामहामंत्री रहे स्वर्गीय डॉ० दिनेश अग्निहोत्री के पुत्र अरुण अग्निहोत्री ने भी कहा कि जाति विहीन और वर्ग विहीन समाज कि स्वराज प्राप्ति का कोई माध्यम नही है| इस लिये उनके विचारो को हमे आगे ले जाना चाहिए| स्थापना के बिना इस दौरान महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र कठेरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, सोनी दीक्षित, सुखपाल राजपूत, अंजू अग्निहोत्री, अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]