मार्ग दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत

0
175

फर्रुखाबाद: (कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी ट्रैक्टर चालक रनसिंह उर्फ रन्नू की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]

रनसिंह गांव के ही मुन्नालाल यादव पुत्र पंचीलाल का ट्रैक्टर बीते तकरीबन 7 वर्ष से चला रहा था। मंगलवार को सुबह रनसिंह ट्रैक्टर लेकर कंपिल के सिवारा की तरफ ले जा रहा था तभी कंपिल और सिवारा रोड पर बने डिवाइडर से अचानक ट्रैक्टर टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे। जहां डाक्टर अबधेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा और उसे लोहिया अस्पताल ले आये।

लोहिया अस्पताल में भी डाक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजन उसे आवास विकास स्थित निजी अस्पताल ले गये। वहां भी निराशा हाथ लगी।रनसिंह की मौत हो जाने की सूचना पर पत्नी संजू देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

[adrotate banner="2"]