फुटपाथ दुकानदार के घर से नगदी चोरी

0
98

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया मोहल्ला निवासी वसीम पुत्र हामिद हुसैन के घर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर हजारों की नगदी पार कर दी। पीड़ित ने अपने पड़ोसियों पर ही शक जताया है। मामले के सम्बंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी। जिसने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]

फुटपाथ दुकानदार वसीम मंगलवार व रविवार को लगने वाले बाजार में फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम करता है। उसके घर पर उसकी भाभी आशिया सिद्दीकी पुत्री इस्लाम भी रहती है। आशिया खटकपुरा स्थित एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। बीती रात वसीम अपने परिवार सहित घर में सो रहा था। आशिया दो मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। तभी चोर मकान पर चढ़ गये और कमरे में रखे 7900 रुपये की नगदी, दो मोबाइल व आशिया का पर्स चुरा ले गये। सुबह आशिया का पर्स घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। पर्स में रखे 3000 रुपये गायब थे। मामले के सम्बंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। घुमना चैकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]