सिपाही पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

0
112

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के डबरी इटावा बरेली हाइवे पर पुलिस की अवैध वसूली के चक्कर में ट्रक से कुचले गये मासूम की मौत के बाद आरोपी सिपाही व ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

[adrotate banner="3"]

सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे थाना क्षेत्र के इटावा बरेली हाइवे पर स्थित डबरी चेकपोस्ट पर थाने का सिपाही अनवीर यादव तैनात था। तभी उसने डबरी निवासी 13 वर्षीय सुरजीत पुत्र हरिश्चन्द्र को बाइक पर बैठाकर अवैध वसूली के लिए ट्रक का पीछा किया। जिस पर ट्रक ने किशोर को कुचल दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी अशोक कुमार ने सिपाही को मौके पर ही निलंबित कर दिया था। उन्होंने परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक व सिपाही अनवीर यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिये थे। पुलिस ने आरोपी सिपाही अनवीर यादव व अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 302 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

[adrotate banner="2"]