पीआरडी जवानों का मुख्यालय पर प्रदर्शन

0
130

फर्रूखाबाद: पीआरडी जवानों ने अपने मांगो को मनवाने के लिए मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

[adrotate banner="3"]

सोमवार को मुख्यालय पर पहुंचकर पीआरडी जवानों ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। नगर जवानों को दिये गये ज्ञापन में मांग की गयी कि पीआरडी जवानों का डयूटी दैनिक भत्ता शासनादेश के अनुसार 375 रूपया तत्काल दिलाया जाये। जवानों की अस्थाई डयूटी की जाये और जवानों को शासन द्वारा देय युनिफार्म प्रतिवर्ष उपलब्ध करायी जाये। पीआरडी के बाबू आलोक कुमार द्वारा 65 प्रति जवानों से परिचय पत्र के नाम पर वसूली की जा रही है, उसे तुंरत बंद कराया जाये और सभी को परिचय पत्र उपलब्ध कराये जायें। अधिकांश जवान गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उन्होंने दैनिक डयूटी कार्य पर लगाया जाये। जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। पीआरडी जवानों को जिला युवा कल्याण विभाग से हटा दिया जाये, क्योकि इस विभाग में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है और जवानों का शोषण भी किया जाता है। इस विभाग से हटाकर जिलाधिकारी के आधीन कर दिया जाये।

इस दौरान रामदास, सर्वेश, भीकमसिंह, भगवानस्वरूप, रंजीत सिंह, महेश चन्द्र, ईश्वरदयाल, रामनिवास, सुरेश, रामसरन, राजेश्वर दयाल, रामसुधारे, शिवराज सिंह, त्रिपाल सिंह, देवेन्द्र, सतेन्द्र, मुन्नालाल, विनोद कुमार, रामसिंह, रामनाथ, सर्वेन्द्र सिंह, लालाराम, जयवीर आदि पीआरडी जवान मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]