बाइक सवार बदमाशों ने महिला से रुपयों भरा थैला लूटा

0
149

फर्रुखाबाद: (मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के गोसरपुर निवासी सुधा पत्नी रामरतन के हाथ से रुपयों भरा थैला बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया और फरार हो गये। महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।

[adrotate banner="3"]

सुधा के अनुसार वह अपने पति रामरतन व दामाद राहुल के साथ कस्बे के ग्रामीण बैंक शाखा पहुंची। जहां से उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। सुधा ने रुपये एक थैले में रख लिये और बैंक से निकली तभी मोहम्मदाबाद चैराहे के निकट बेबर की तरफ से आये दो बाइक सवार बदमाशों ने थैला छीन लिया और फतेहगढ़ की तरफ हाइवे पर फरार हो गये। महिला ने घटना के सम्बंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लोग बाइकर्स गिरोह द्वारा कई लोगों के साथ घटना को अंजाम देने से दहशत में हैं।

[adrotate banner="2"]