जाम के झाम से बेहाल रहे रहागीर

0
129

फर्रुखाबाद: जाम शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। सोमबार को चौक से लेकर फ़तेहगढ़ चौराहे तक जगह-जगह नागरिक जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसमें इस्कूली बच्चो से लेकर मरीज तक घंटो तक फंसे रहे| जिससे बारात घंटों देरी से पहुंची।

[adrotate banner="3"]

जाम की शुरुआत शहर के मुख्य बाजार नेहरु रोड से हुई। देखते ही देखते नहर रोड से लेकरआवास विकास،बढ़पुर،भोलेपुर व फतेहगढ़ में जगह जगह जाम लगा रहा| सबसे जादा जाम आवास विकास से लेकर बढ़पुर शीतला माता मंदिर के सामने नजर आया| हालांकि ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वक्त के साथ गाड़ियों की कतारें लंबी होती गईं। जाम इतना भीषण था कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जिन्हें शहर से दूर जाना था, वे सबसे ज्यादा परेशान दिखे। यह स्थिति तकरीबन पूरे दिन ही बनी रही।शाम चार बजे के बाद जाम से निजात मिल सकी|

[adrotate banner="2"]