ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, दो जख्मी

0
138

फर्रुखाबाद: थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम चिलसरा निवासी 25 वर्षीय अबधेश पुत्र प्रभूदयाल बाल्मीक की सोमवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गयी। घटना में दो लोग घायल भी हो गये।

[adrotate banner="3"]

चिलसरा स्थित भट्ठे से ईंट भरकर थाना क्षेत्र के बेला सराय गजा ले जायी जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली जब गांव में पहुंची तो चालक ने रामबाबू के घर के निकट ऊंचाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से अबधेश के साथ ही साथ सलमान व मनीश पुत्र अनीश शाह भी जख्मी हो गये। जिन्हें 108 एम्बुलेंस ईएमटी श्याम ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अबधेश ने दम तोड़ दिया।

जबकि अन्य दोनो घायलों को भर्ती किया गया। जिनका चिकित्सकों ने उपचार किया। मृतक की मां स्वदेश का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाई था। बड़ा भाई राजेश भी गमगीन दिखायी पड़ा। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="2"]