कमल पुष्प पर बैठकर नगर भ्रमण करेंगे रामलला

0
145

फर्रुखाबाद: श्रीराम विविध कला केंद्र की तरफ से आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया की 5 अप्रैल को रामलला का अभिषेक के बाद उनकी भव्य शोभायात्रा कमल के आसन पर निकलेगी| जिसकी तैयारी पूरी करने में सभी पदाधिकारी लग गये है|

[adrotate banner="3"]

शहर के लाल दरवाजे स्थित किशन कन्हैया सक्सेना के आवास पर कमेटी की तरफ से बैठक का आयोजित किया गया| जिसमे निर्णय लिया गया की 5 अप्रैल बुधवार को दोपहर रामलला की भव्य झांकियां कमल के आसन पर विराजमान बाल स्वरूप भगवान श्रीराम एवं चारों भाई अलग-अलग सिंहासन पर माँ दुर्गा की भव्य झांकी को नगर भ्रमण कराया जायेगा|

श्रीराम लला विविध कला केंद्र के मुख्य निर्देशक विजय दुबे (मटन लाल) ने बताया की वर्ष 2000 से अब तक अपने शहर में ध्वज पताका से एवं भगवान श्रीराम की झांकी निकाली जा रही है| झांकी में प्रकाश व्यवस्था कन्नौज जनपद के करीगर करते चले आ रहे है| इस बार प्रकाश व्यवस्था और अधिक भव्य रखने की व्यवस्था की जा रही है| शोभायात्रा के दौरान प्रत्येक घर में श्रीराम जन्मोत्सव पर्व पर दीप जलाकर शंखनाद कर भगवान का अभिषेक किया जायेगा| शोभा यात्रा चौक.नेहरु रोड.घुमना.साहबगंज.नाला मछरटटा से होते हुये लोहाई रोड होते हुये अग्रवाल सभा भवन में समाप्त होगी|

इस दौरान कमेटी के संरक्षक अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ، अशोक वर्मा.मोहन दुबे. विनोद गुप्ता. आदित्य दीक्षित. बंटी सरदार सत्यम दीक्षित आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]