फर्रुखाबाद: शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्टहाउस में विश्वकर्मा समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज की दशा और दिशा बदलने पर गंभीरता से विचार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवचरणलाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में समाज की दशा और दिशा सुधार कर उन्नति व विकास के मार्ग में आ रही बाधाओं को खत्म करने पर विचार किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोकास पांचाल ब्राह्मण समिति के तत्वावधान में किया गया।
[adrotate banner="3"]
संस्था के अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के सभी सदस्यों से राष्ट्रोत्थान के लिए सामाजिक एकता और शिक्षित होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश शर्मा, डा0 अशोक कुमार विश्वकर्मा, हिमांशु विश्वकर्मा, सोवरनलाल शर्मा, रामनिवास शर्मा, राजेश शर्मा, धीरज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
[adrotate banner="2"]


