पति से जान बचाकर थाने पहुंची महिला

0
121

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) जनपद कन्नौज के सराय प्रयाग निवासी नीलम अपने पति गुडविन से जान बचाकर थाने पहुंची। बाद में पुलिस ने दोनो का समझौता करा दिया।

[adrotate banner="3"]

नीलम अपने पति गुडविन के साथ फतेहगढ़ क्षेत्र के बगिया स्थित मायके आयी थी। जहां गुडविन ने जमकर शराब पी। महिला ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में पति ने जमकर विवाद किया। जिस पर नीलम ने विरोध कर दिया। आक्रोषित गुडविन नशे की हालत में ही बाइक से अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर घर के लिए निकल पड़ा। महिला का अरोप है कि गुडविन ने घर चलकर जान से मारने की धमकी दी थी। तभी मौका देखकर थाने के निकट वह बाइक से कूद गयी और थाने पहुंची। महिला की आपबीती सुन पुलिस ने गुडविन को जमकर हड़काया और दोनो का लिखित समझौता कराकर दरोगा के के गौतम ने चेतावनी देकर भेज दिया।

करंट लगने से किशोर गंभीर
फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कर्नलगंज निवासी सज्जन सिंह का 13 वर्षीय पुत्र प्रांशु थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित अपने मामा राकेश के घर पर आया था। वह रविवार के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खेल रहा था। तभी अचानक विद्युत करेंट लगने से वह गंभीर हो गया। परिजनों ने उसे उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया। स्टेशन के विद्युत आपरेटर बृजेश कुमार का कहना है कि कार में करेंट आ जाने से किशोर गंभीर हो गया। उस तार को तत्काल दुरुस्त करा दिया गया।

कलश यात्रा निकाल शांति का संदेश
फर्रुखाबाद: कस्बे के एक गेस्टहाउस में शुरू हो रही भागवत कथा के शुभारंभ पर महिला श्रद्धालुओं ने शहर के मुख्य मार्ग पर एक विशाल कलश यात्रा निकाल कर लोगों को शांति का संदेश दिया।

[adrotate banner="2"]