आधार बगैर 31 मार्च के बाद बचत खाता संचालन में होगी असुविधा

0
140

दिल्ली: जिन बचत खातों में आधार कार्ड संख्या एवं मोबाइल नंबर दर्ज नहीं हैं, उन खाताधारकों को 31 मार्च के बाद खाता संचालित करने में असुविधा हो सकती है।

[adrotate banner="3"]

अग्रणी जिला प्रबंधक ए.के. शर्मा ने बताया कि भारत सरकार वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के निदेर्शानुसार समस्त बैंक खाताधारकों को सूचित किया है कि 31 मार्च तक अपने बचत खातों में आधार कार्ड संख्या एवं मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करा लें। यदि 31 मार्च, 2017 तक आप अपने बचत खाते में आधार कार्ड संख्या एवं मोबाइल नंबर दर्ज नहीं कराते हैं तो आपको खाता संचालित करने में असुविधा हो सकती है। यह आपके खातों की सुरक्षा के हित में है।

[adrotate banner="2"]