पुलिस चौकी के निकट किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या

0
193

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र की अचरा चौकी से महज 300 मीटर दूर एक किशोरी की इज्जत तार-तार कर उसकी जीवन लीला भी समाप्त कर दी गयी| घटना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| बुधवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने जाम भी लगाया| जिसके बाद पुलिस को उन्हें समझाने में काफी मसक्कत करनी पड़ी|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के ग्राम खलबारा निवासी 13 वर्षीय किशोरी बीते दिन मंगलवार को घर से कुछ दूर खेत में शाम 4 बजे घास लेने गयी थी| लेकिन उसका वह लौट कर घर नही आयी| काफी समय के बाद जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका अर्धनग्न शव गेंहू के खेत में पड़ा मिला| घटना की सूचना मिलने पर एसपी सुभाष सिंह बघेल، एएसपी अशोक कुमार، सीओ नरेश कुमार व डॉग स्कोट की टीम के साथ मौके पर पंहुचे| बताया गया की किशोरी की सलवार से उसके पैर बांधे गये थे| पुलिस ने किसी विवाद से बचने के लिये शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

सुबह परिजनो के साथ ही साथ आक्रोशित भीड़ ने अचरा पुलिस चौकी के महज चंद कदम की दूरी पर घटना होने से आक्रोश व्यक्त किया और सड़क पर जाम लगा दिया| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर पंहुचे और जाम खुलवाया| पुलिस ने अज्ञात हमलावरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

[adrotate banner="2"]