महिलाओं के लिए सशक्तीकरण पर बल

0
132

फर्रुखाबाद: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शहर के मोहल्ला अमीन खां पीपल वाले शिवजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तीकरण पर बल देकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया।

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में कहा गया कि महिलाओं का सशक्त होना अति आवश्यक है। जब महिला सशक्त होगी तो विश्व का कल्याण संभव हो सकेगा। विश्व युवा सशक्तीकरण संघ की इस बैठक में आयीं महिलाओं को उनकी आत्मशक्ति और आत्मबल को याद कराने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन भविष्य में महिलाओं की शक्ति को विश्व पटल पर लाने के लिए संघ द्वारा कई योजनायें लागू करेगा।

बैठक में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति कोई खास अच्छी नहीं है। आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, महिला शोषण जैसी कई निंदनीय घटनायें हो रहीं हैं। जिसके लिए महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस दौरान आकाश दुबे, मंजू यादव, दीपक द्विवेदी, नंदन गंगवार, अद्विती वर्मा, मधू सक्सेना, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]