अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए नई कमेटी गठित

0
157

फर्रुखाबाद: डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती फतेहगढ़ में मनाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और पदाधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश भी दिये गये।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर प्रीतम नगला स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के लिए एक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विनोद कुमार अध्यक्ष, संतोष दिवाकर महामंत्री, दिनेश कुमार कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार संयुक्त मंत्री, प्रदीप कुमार गौतम संगठन मंत्री बनाये गये। वहीं धम्म यात्रा का प्रभारी नानक चन्द्र को बनाया गया। अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिंह को बनाया गया। पुरानी कमेटी ने सम्पन्न जयंती का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव गांव जनसम्पर्क करने के भी निर्देश दिये गये। इस दौरान रमेश चन्द्र गौतम, अभिलाख जाटव, प्रभूदयाल, रामदत्त, सियाराम बौद्ध, राजेश अम्बेडकर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]