बड़ी मात्रा में लहन और कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार

0
134

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने होली के त्यौहार को देखते हुए छापेमारी कर सैकड़ों लीटर लहन व शराब बरामद की। मामले में दो को गिरफ्तार भी किया गया है।
शहर कोतवाल डी के सिंह के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकुरियन नगला में कई घंटे सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को खेतों में दबी लहन व कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से नीरज पुत्र मुन्नालाल जाटव निवासी खरौआ, थाना मऊदरवाजा के ग्राम कलान नगला निवासी कुलदीप पुत्र किशनपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियान के दौरान शराब बनाने के उपकरण, डिब्बे व 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। 500 लीटर लहन को नष्ट किया गया।
शहर कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। कच्ची शराब बनाने वालों पर धर पकड़ कर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान कादरीगेट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह गंगवार, आवास विकास चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह, राजीव सिंह, तेज सिंह आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]