शहर में डीएम एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, समर्थकों को खदेड़ा

0
182

फर्रुखाबाद: सकुशल मतदान सम्पन्न कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु और एसपी सुभाषचन्द्र बघेल ने दोपहर बाद मोर्चा संभाल लिया। विभिन्न प्रत्याशियों के बस्तों पर बैठे समर्थकों को खदेड़ा।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी और एसपी स्वाट टीम, भारी पुलिस बल लेकर शहर के तलैया मोहल्ला, मित्तू कूंचा, नाला मछरट्टा, मनिहारी, साहबगंज चैराहा, अंगूरी बाग व लोहाई रोड पर फोर्स के साथ फ्लैगमार्च किया और प्रत्याशियों के बस्तों पर बैठे समर्थकों को खदेड़ दिया। जिससे सड़कों पर घूम रहे समर्थकों की भीड़ तितर बितर हो गयी। जिलाधिकारी प्रकाशबिन्दु ने बताया कि मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और चुनाव आयोग पूरी मुस्तैदी से लगा है। किसी भी प्रकार का आचार संहिता से खिलवाड़ करने वाले पर कार्यवाही होगी।

[adrotate banner="2"]