फर्जी मतदान करने में बीजेपी नेता सहित छः दबोचे

0
203

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में विभिन्न बूथों पर फर्जी मतदान करने के आरोप में बीएसएफ ने बीजेपी नेता सहित आधा दर्जन युवक हिरासत में ले लिये एवं उन्हें थाने भेज दिया गया।

[adrotate banner="3"]

बीएसएफ ने ग्राम पतौंजा के बूथ पर फर्जी मतदान कर रहे सलमान शाह , चांदमियां, इतिशाम, जहानगंज बूथ पर विक्रम नाम से मतदान करने के बाद बीजेपी के नेता शैलेन्द्र राजपूत पुनः मतदान करने के लिए लाइन में लग गये। तभी बीएसएफ ने उन्हें धर दबोचा। न्यामतपुर ठाकुरान के अमित, बहोरिकपुर से गोविंद को फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस ने बैठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="2"]