गृहमंत्री की सभा के लिए सियासी मंच तैयार

0
131

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विधानसभा चुनाव को लेकर अमृतपुर के बीजेपी प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभा का सियासी मंच लगभग तैयार हो गया है। यहां से गुरुवार को गृहमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

[adrotate banner="3"]

बीते 13 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र का हेलीकाॅप्टर इसी विधानसभा क्षेत्र के अमृतपुर कस्बे में अव्यवस्था के कारण लाख प्रयास के बाद भी लेंड नहीं कर पाया था। जिससे समर्थक मायूस हो गये थे। राजनाथ सिंह की जनसभा इस घाव में मरहम लगाने का काम कर सकती है।

राजनाथ की सभा में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव सम्पर्क में हैं। जिसके साथ ही साथ एक एक व्यक्ति को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बीजेपी जातीय समीकरणों के आधार पर नेताओं के विमान उतार रही है।

[adrotate banner="2"]