नमो की सभा में भीड़ जुटाने के लिए नागेन्द्र ने झोंकी ताकत

0
138

फर्रुखाबाद: भोजपुर से बीजेपी प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर ने बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए समर्थकों के साथ पूरी ताकत झोंक दी है। क्षेत्र में मंगलवार को जमकर प्रचार किया।

[adrotate banner="3"]

प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी की जनसभा भोजपुर से सटे जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज में है। जिसको लेकर चारो विधानसभा क्षेत्रों से ज्यादा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व समर्थक उत्साहित हैं।वैसे तो चारो विधानसभा क्षेत्रों से 50-50 बसें ले जाने का दाबा किया जा रहा है। लेकिन नागेन्द्र सिंह राठौर के लिए यह सभा अहम होगी। सभा स्थल विधानसभा से सटा होने के कारण भीड़ अधिक मात्रा में पहुंचाने में भी आसानी रहेगी। मंगलवार को नागेन्द्र ने नमो की सभा में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्र का सघन दौरा किया और कार्यकर्ताओं को सभा में चलने की अपील की। नागेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि पीएम मोदी की सभा में किसी को ले जाने की आवश्यकता नजर नहीं आ रही है। खुद लोग उत्साहित होकर पहुंचने की तैयारी में हैं।

[adrotate banner="2"]