मनोज को बाबू सिंह कुशवाहा ने मंच से दिया समर्थन

0
232

फर्रुखाबाद: जन अधिकार मंच के संस्थापक पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने मंगलवार को राजेपुर में आयोजित की गयी जनसभा के दौरान सदर का समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी मनोज को दे दिया।

[adrotate banner="3"]

राजेपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जन अधिकार मंच के प्रत्याशी संजय सोमवंशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के दौरान ही पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने अपना समर्थन मनोज अग्रवाल को दे दिया है। सदर से जन अधिकार मंच ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था। जिसके साथ ही साथ नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने महिला टीम के साथ गली मोहल्लों में जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाया।

जैमिनी के लिए अंटू ने ब्राह्मणों को रिझाया
फर्रुखाबाद: भोजपुर से बसपा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत के समर्थन में पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा ने क्षेत्र का दौरा कर ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। उन्होंने क्षेत्र के अपने समर्थकों से भी जैमिनी के समर्थन में प्रचार करने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]