आधी आबादी ने भी मनोज के साथ तेज की कदमताल

0
171

फर्रुखाबाद: निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने सदर सीट से अपने समर्थन में घर-घर और गली-गली चकला बेलन पर राजनीतिक रोटियां वेली। मनोज के जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखे।

[adrotate banner="3"]

सदर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला भीकमपुरा, बीबीगंज, मसेनी, निजाम नगला, बसेली, सलेमपुर आदि दर्जनों ग्रामों में जनसम्पर्क किया। उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने महिला टीम के साथ जनसम्पर्क में जुटीं। उन्होंने घरों के अंदर बैठकर महिलाओं की समस्यायें सुनीं और पति के समर्थन में वोट मांगे।

रघुवीर ने दर्जनों ग्रामों का किया दौरा
विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर के निर्दलीय प्रत्याशी रघुवीर सिंह गंगवार ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र की जनता से सम्पर्क कर वोट मांगे। दर्जनों गांवों में हुए रघुवीर के जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]