मन्दीप बने सपा प्रदेश कार्यसमिति के सचिव

0
168

फर्रुखाबाद: पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता मंदीप यादव को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्य समिति का सचिव नामित किया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे मंदीप ने बताया कि उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद यादव ने प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश सचिव का पद दिया है।पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी आदि ने उन्हें बधाई देने के साथ ही साथ आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ लगने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]