बाइक सवारों ने पति पत्नी को बनाया लूट का शिकार

0
131

फर्रुखाबाद: पुलिस की 100 नम्बर हो या चुनाव की आचार संहिता लुटेरे अभी भी अपने कार्य को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे पति पत्नी को बाइक सवारों ने लूट का शिकार बना लिया। दम्पत्ति के अनुसार उनके पास से दो लर व चार सोने की अंगूठी लूट ली गयी।

[adrotate banner="3"]

जनपद एटा के रामपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र साहब सिंह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में फर्रुखाबाद आये थे। तभी मेरापुर थानाक्षेत्र के ग्राम पखना से गुठना जाने वाले मार्ग पर लाल रंग की अपाचे पर सवार लुटेरों ने उनसे लूटपाट कर ली। प्रमोद कुमार के अनुसार उनके पास से 15000 रुपये, दो सोने की चेन, चार अंगूठी लूट ले गये। प्रमोद ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]