मार्ग दुर्घटना में बालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

0
141

फर्रुखाबाद: (कंपिल) थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम ऐशा नगर निवासी जबरशेर के 5 वर्षीय पुत्र को एक लोडर चालक ने कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना स्थल पर ही जाम लगा दिया। परिजन लगातार अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज से कंपिल जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम ऐशा नगर में जबरशेर का 5 वर्षीय पुत्र अरशद घर के दरबाजे के सामने खेल रहा था। तभी कायमगंज की तरफ से आये लोडर ने बच्चे को कुचल दिया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने लोडर को रोक कर ड्राइवर पकड़ लिया व लोडर कब्जे में ले ली।

सूचना 100 नम्बर पर पुलिस को दी गयी तो लगभग एक घंटे बाद बाइक पर एसआई उदयनारायण शुक्ला पहुंचे और उन्होंने बच्चे को नहीं देखा और ड्राइवर को बाइक पर बिठाकर सुरक्षित ले गये। जिससे परिजन भड़क गये और उन्होंने मौके पर ही जाम लगा दिया। परिजन लगातार पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। लोडर किसी बारात से लौटी बतायी गयी है। जिसमें दहेज का सामान भरा हुआ है।सीओ कायमगंज ने मौके पर पहुंचकर लगभग दो घंटे बाद जाम खुलवाया।

[adrotate banner="2"]