प्रचार सामिग्री मिलने पर बीजेपी प्रत्याशी की स्कार्पियो सीज, मुकदमा

0
122

फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व विधायक सुशील शाक्य की सचल दल टीम ने स्कार्पियो में भरी प्रचार सामिग्री जब्त कर ली और उनकी गाड़ी को सीज कर दिया।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज मार्ग पर सचल दल में शामिल दरोगा रामरतन सिंह तलाशी ले रहे थे। तभी बीजेपी प्रत्याशी सुशील शाक्य की स्कार्पियो गाड़ी को उन्होंने रोका। चालक जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर दरियावगंज निवासी प्रेमपाल सिंह से पुलिस ने पूछताछ की। गाड़ी से भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर, पम्पलेट बरामद किये। इसके बाद गाड़ी को सीज कर दिया गया। सचल दल प्रभारी भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि स्कार्पियो चालक प्रचार सामिग्री के अलावा कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सका। जिसे आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर स्कार्पियो सीज कर दी गयी।

बताते चलें कि बीते 9 जनवरी को कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस के साथ सीओ सिटी आलोक कुमार और एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह ने सुशील शाक्य की स्कार्पियो से प्रचार सामिग्री बरामद कर उसे सीज किया गया था।

[adrotate banner="2"]