परचून की दुकान से एटा की 70 क्वार्टर दारू पकड़ी

0
143

फर्रुखाबादः(मेरापुर) पुलिस की डायल 100 ने बीती रात परचून की दुकान से 70 क्वार्टर दारू बरामद की। मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। जिसे बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया।

[adrotate banner="3"]

पुलिस की डायल 100 को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर निवासी श्यामबिहारी राठौर पुत्र रामप्रकाश की परचून की दुकान में अवैध शराब की विक्री हो रही है। सूचना मिलने के बाद डायल 100 ने जाकर मौके से आरोपी परचून दुकानदार श्यामबिहारी के साथ-साथ दुकान में रखे 70 क्वार्टर बरामद कर लिये। बताया गया है कि यह शराब एटा से वोटरों को उपलब्ध कराने हेतु लायी गयी थी। पुलिस ने आरोपी श्यामबिहारी को शराब जब्त करने के बाद मुचलके पर छोड़ दिया।

[adrotate banner="2"]