राष्ट्रीय हिन्द सेना ने दिया सर्वेन्द्र सिंह को समर्थन

0
159

फर्रुखाबाद: सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय हिन्द सेना के प्रत्याशी राजेश सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी ठा0 सर्वेन्द्र सिंह को खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया।

[adrotate banner="3"]

राजेश सिंह ने कहा है कि ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह को वह पूरे जीजान से जितवाने का प्रयास करेंगे और उन्हें पूर्ण समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने इस सम्बंध में जेएनआई को एक समझौता पत्र भी सौंपा है। राष्ट्रीय हिन्द सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से जारी समझौता पत्र में कहा गया है कि उन्होंने सर्वेन्द्र सिंह को समर्थन दिया है और उनकी जीत भी होगी। महेशचन्द्र, सूरजपाल सिंह निवासी निविया, के पी सिंह, डा0 मान सिंह आदि ने भी सर्वेन्द्र सिंह को समर्थन देने का वादा किया है।

[adrotate banner="2"]