लुईस समर्थक कांग्रेस नेता आत्मदाह की धमकी में गिरफ्तार

0
120

फर्रुखाबाद: कांग्रेस की पूर्व विधायक लूईस खुर्शीद को सदर से टिकट ना मिलने से खफा कांग्रेस के नगर महासचिव नावेद अल्वी के द्वारा आत्मदाह की धमकी में पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

गठबंधन में लुईस खुर्शीद को सदर से टिकट ना मिलने से लुईस तो कांग्रेस आला कमान से अन्दर ही अंदर खफा जरुर है साथ ही साथ उसके समर्थको में भी खासा आक्रोश है | इसी के चलते लुईस के समर्थक कांग्रेस के नगर महासचिव नावेद अल्वी ने दोपहर 1 बजे आत्मदाह करने का फरमान जारी किया| इसकी भनक किसी तरह पुलिस को लग गयी| शहर कोतवाली पुलिस ने उनके निवास गढ़ी मजीद सुनहरी मस्जिद से नावेद को गिरफ्तार कर लिया| उन्हें पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार किया है|

[adrotate banner="2"]