आचार संहिता टूटते देख एक पैर पर दौड़ी पुलिस

0
113

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट के बाहर नामांकन करने के बाद जुलूस निकाल कर नारेबाजी कर रहे महान दल के प्रत्याशी को रोककर सीओ सिटी ने उसके खिलाफ आचार संहिता उलंघन का मुकदमा दर्ज कराया है|

[adrotate banner="3"]

सीओ सिटी आलोक कुमार कलेक्ट्रेट गेट नंबर दो पर पुलिस और सीआईएसएफ के साथ तैनात थे| तभी विधान सभा सदर से महान दल के प्रत्याशी सर्वेश शाक्य अपना नामांकन करके निकले| पहले से उन्होंने पूर्ति कार्यालय के बाहर अपने समर्थको के साथ सेल्फी और बाहर निकलकर नारेबाजी कर जुलूस निकाल दिया| नारेबाजी की आवाज सुनकर सीओ सिटी फ़ोर्स के साथ उन्हें रोकने के लिये दौड़े और उन्होंने जीआईसी कालेज के गेट के बाहर जुलूस को रोंक लिया| सीओ ने मौके से ही कोतवाल फ़तेहगढ़ अनूप निगम को निर्देश दिये कि सर्वेश शाक्य और उसके समर्थको के खिलाफ धारा 144 के उलंघन का मुकदमा दर्ज किया जाये| इसके बाद उन्होंने प्रत्याशियों के समर्थको को खदेड़ दिया|

कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि सीओ सिटी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|

[adrotate banner="2"]