ब्रेकिंग: चरित्र हीनता के आरोप में बहन को फाबडे से काटा

0
121

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम मुरैठी निवासी 22 वर्षीय स्वीटी उर्फ़ प्रतिभा पुत्री सुरेश चन्द्र यादव को उसके ही सगे भाई से चरित्र हीनता का गंभीर आरोप लगाकर फाबडे से काट डाला| इसके बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी कर दिया|

[adrotate banner="3"]

स्वीटी पूर्व में एक प्राइवेट विधालय में कार्यकर्ता थी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वीटी का गाँव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था| इस बात की भनक उसके भाई विक्रम यादव को हो गयी| विक्रम कानपुर से बीटेक कर रहा है| मंगलवार को पिता सुरेश चन्द्र खेत पर गये थे| माँ रिश्तेदारी में गयी थी| विक्रम भी खेतो में गया था| कुछ देर के बाद वह घर वापस लौटा तो उसके घर का मुख्य दरवाजा बंद था| उसने कई बाद कुण्डी बजायी| लेकिन स्वीटी ने जब गेट नही खोला तो उसने गेट की दराज से देखा|

सूत्रों के अनुसार स्वीटी को विक्रम ने गाँव के ही एक युवक के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया| जिसके बाद युवक तो दरवाजा खुलने से पहले ही पीछे से कूदकर भाग गया| लेकिन विक्रम ने अपनी बहन को आक्रोश में फाबडे से काट डाला| और सीधे थाने पंहुच गया| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| स्वीटी का विवाह तय हो चुका|

[adrotate banner="2"]