अपडेट: अमृतपुर विधान सभा में 17 प्रत्याशियों का हुआ नामांकन

0
157

फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधान सभा सीट पर मंगलवार को पांच ने अपना नामांकन दाखिल किया| अब कुल मिलकर 17 प्रत्याशी अपने नामांकन करा गये| अब पर्चो की जाँच की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को अमृतपुर के लिये प्रदीप यादव, बिजेंद्र सिंह यादव, भारतीय सुभाष सेना के उमेश कुमार और स्वराज मंच के आसिफ मिर्जा और बीजेपी के सुशील शाक्य ने भी नामांकन दाखिल किये| पूर्व में सपा विधायक नरेन्द्र सिंह, जनअधिकार मंच के संजय सोमबंशी, बीजेपी के सुशील शाक्य, बहुजन समाज पार्टी के अरुण मिश्रा बंटी ने दो सेट दाखिल किये| उनकी बहन वन्दना मिश्रा ने भी निर्दलीय पर्चा दाखिल किया| अब प्रत्याशीयों की संखया 17 पर पंहुच गयी|

[adrotate banner="2"]