मेजर व उमर सहित सदर सीट से चार नामंकन

0
236

फर्रुखाबाद: सत्ता की केंद्र मानी जाने वाली सदर विधान सभा सीट पर शुक्रवार को बीजेपी के मेजर सुनील दत्त और बसपा के उमर खां सहित चार लोगो ने अपना पर्चा दाखिल किया|

[adrotate banner="3"]

पहले ,मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नामंकन करने पंहुचे| उन्होंने अपने चार सेट दाखिल किये| उनके प्रस्तावक खुद सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ और शैलेन्द्र सिंह बने| निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सर्वेन्द्र सिंह के सुनील कुमार, रमेश सिंह, अतुल प्रताप, अनिल कुमार, सूरज भान सिंह, संदीप कुमार, पवन कुमार, सुरेश सिंह आदि को प्रस्तावक बनाया| बसपा प्रत्याशी उमर खां के प्रस्तावक शरद श्रीवास्तव, अहमद अंसारी, रामनरेश गौतम, मुजफ्फर हुसैन रहमानी बने |

पूर्ण स्वराज मंच से जनार्दन दत्त ने ने भी सदर सीट से निर्दलीय पर्चा भरा | उनके प्रस्तावक सर्वेश कुमार, पंकज कुमार, सगीर, सुरेन्द्र सिंह, आकाश, संजय कुमार, योगेश, अतुल कुमार, नरेंद्र, प्रवीन पाल बने|

[adrotate banner="2"]