सुरजीत की हत्या में दोस्त सहित तीन के खिलाफ मुकदमा

0
171

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना पुलिस ने बीती रात सिर में गोली मारकर मौत केघाट उतारे गये सुरजीत पुत्र श्याम बहादुर निवासी भोरापुर पाली हरदोई के चाचा मांगेश सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर दोस्त सहित तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

मृतक के चाचा मांगेश ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की सुरजीत बीते 10 जनवरी को गाँव के ही अपने दोस्त राजेश सिंह पुत्र हेमनाथ सिंह के साथ बाइक से राजेश के बहनोई निवासी गाँधी के घर आया था| बीते 11 जनवरी को सुरजीत अकेले की निविया के निकट कच्चे रास्ते पर जा रहा था| तभी पीछे से गाँव के ही अवनीश उर्फ़ बडक्के व उसका छोटा भाई छुटक्के पुत्र सतीश सिंह के साथ राजेश सिंह भी आया राजेश ने तमंचे से सिर में गोली मार दी| घटना के सम्बंध में पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की गयी है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है|

[adrotate banner="2"]