खबर का असर: आखिर सीडीओ ने छीने बीडीओ के चार्ज

0
169

bdoफर्रुखाबाद: जिले के विभिन्य व्लाको में बीडीओ के पद पर तैंनात गैर पीडीएस संवर्ग के अफसरों को मुख्य विकास अधिकारी एनपी पाण्डेय ने हटा दिया| उनकी जगह पर अन्य व्लाको के बीडीओ को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

बीते 21 दिसम्बर को जेएनआई में उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी के द्वारा 23 नवम्बर 2016 को जिलाधिकारी और मुख्यविकास अधिकारी को भेजे गये आदेश के साथ खबर प्रकाशित की गयी थी| जिसमे सीडीओ ने अपना पल्ला भी झाड़ लिया था| लेकिन खबर का प्रकाशन होने के बाद सीडीओ एनपी पाण्डेय ने गैर पीडीएस संवर्ग के अफसरों राजेपुर और शमसाबाद के कार्यवाहक बीडीओ पशु चिकित्साधिकारी डॉ० विपिन यादव को उनके पद से हटा दिया| उनके जगह पर उपयुक्त मनरेगा संजय शर्मा को कमालगंज के साथ ही साथ राजेपुर का अतिरिक्त चार्ज मिला है| वही एडीसीओ शिवकुमार अभी तक बढ़पुर और कायमगंज व्लाक का प्रभार देख रहे थे| बढ़पुर का अतिरिक्त चार्ज मोहम्मदाबाद के बीडीओ अतुल कुमार तिवारी को दिया गया है|

वही जिला विकास अधिकारी विपिन राय को व्लाक शमसाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है| इसके साथ ही साथ बीडीओ नवाबगंज आशीष कुमार पाल को व्लाक कायमगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया है|

[adrotate banner="2"]